DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में शिक्षिका को घर में घुसकर बदमाशो ने मारी गोली,मौत,शिक्षिका के ससुर को गोली मारने के लिए पहुंचे थे बदमाश

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 के खोकसहा में शिक्षिका के घर में घुसकर बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया । घटना मंगलवार की अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है । मृतका शिक्षिका की पहचान खोकसहा के अवनीश कुमार साह की पत्नी मनीषा कुमारी (24) के रूप में की गई है । घटना को लेकर मृतका शिक्षिका का ससुर नरेश साह ने बताया कि वह घर में सो रहे थे ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंगलवार की अहली सुबह 4 बजे के करीब पांच से छह की संख्या में आए लोगों ने बोला नरेश भैया है गेट खोलिए । जैसे ही मैंने गेट खोला तो देखा कि एक के हाथ में हथियार था । जिसे देखकर में छत की ओर भगा । मेरी पत्नी सुनैना भी नीचे चुप गई । बदमाश मेरे पीछे भागते हुए छत पर आ आ गया । शोर सुनकर मेरे बेटे अवनीश और बहु ने कमरे का दरवाजा खोला जैसे ही में उसके कमरे में घुसा तो बदमाशो मेरे बेटे के ऊपर गोली चला दिया । मेरा बेटा नीचे बैठ गया ।

बेटे के पीछे खड़ी बहु मनीष कुमार के सर वही गोली लग गई । जिससे वह वही पर गिर गई । इसी दौरान सभी बदमाश भाग खड़े हुए । घटना को लेकर नरेश साह ने बताया कि उनका एक जमीनी विवाद चल रहा था । विवाद को लेकर मैने 20 दिसंबर को आवेदन को थाने में आवेदन दिया था । इधर घटना के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे । घटना से आक्रोशित लोग एसपी के साथ वरीय अधिकारी के आने के बाद ही शव उठाने की बात पर आड़े थे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!