Patna

“मुंबई में 13 लोगों की मौत में बिहार का रेहान कुरैशी भी था शामिल,डूबने से गई जान

मुजफ्फरपुर.मुंबई के समंदर में डूबने से बुधवार को एक नौसेना सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें मुजफ्फरपुर टाउन थाना के चंदवारा चर्च रोड निवासी मो. रेहान कुरैशी भी शामिल हैं। बताया गया कि रेहान मोतीझील स्थित एक चर्चित कपड़े की दुकान में काम करता था। बीते 11 दिसंबर को वह अपने मालिक के बेटे अभिजीत सिंह के साथ दुकान के िलए कपड़े की खरीदारी करने दिल्ली गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर सोमवार को मुंबई गया था। वहां से बीती रात अहमदाबाद के लिए फ्लाइट थी। इसी बीच बोट में घूमने के दौरान यह हादसा हो गया। रेहान की डूबने से मौत हो गई, जबकि अभिजीत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, देर रात रेहान का शव मुजफ्फरपुर आने की संभावना है। बताया जाता है कि सूरत में खरीदारी कर रविवार को वापसी पटना की फ्लाइट थी। पिता मो. शफीक ने बताया कि रेहान की बहन की 27 दिसंबर को शादी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!