Samastipur

समस्तीपुर :कल्याणपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज,30 दिसंबर को प्रगति यात्रा…

“समस्तीपुर :कल्याणपुर.प्रखंड में अगामी 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित प्रगति यात्रा के तहत आगमन को लेकर तैयारी जोर शोर से जारी है। कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत सहित प्रखंड कार्यालय के पशुपालन अस्पताल, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी 2 कार्यालय सहित अन्य जगहों पर पीसीसी सड़क एवं सभी कार्यालय का रंगरोगन कार्य जारी है। वही कई भवन का मरम्मत कार्य में मजदूर के द्वारा किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं जगह-जगह प्रखंड क्षेत्र में जिला के वरीय पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं पदाधिकारी के द्वारा विकास योजना के संबंध में कैम्प लगाकर कर लोगों की समस्या का निदान करने का प्रयास भी जारी है। अधिकारी की टोली लगातार प्रखंड का दौरा कर लोगो को सरकार के विकास योजना के संबंध में विशेष जानकारी देने में जुटे है।

इधर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग मार्ग से सटे सभी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कार्य एवं प्रखंड कार्यालय की विशेष रूप से मरम्मत कार्य स्थानीय पदाधिकारी की देखरेख में जोरदार रुप से किया जा रहा है।बताया गया है की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वासुदेवपुर पंचायत सहित प्रखंड कार्यालय को चाक चौबंद करने में प्रशासन दिन रात जुटे हुए है। वहीं स्थानीय प्रशासन स्पष्ट कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!