Samastipur

“जाकिर हुसैन ने संगीत को नई ऊंचाई दी,संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति:कुमुद प्रिया

समस्तीपुर|प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जिले के कला प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है। संगीत िश​िक्षका कुमुद ​िप्रया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और साधना से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने तबला वादन शैली, गहन संगीत की समझ और साधना से विश्व स्तर पर एक अमिट पहचान बनाई थी। ऐसी महान विभूति के जाने से संगीत और कला जगत में एक बड़ा रिक्त स्थान उत्पन्न हुआ है जिसे भर पाना असंभव है।

 

उस्ताद जाकिर हुसैन की कला और विरासत सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी और कला के क्षेत्र में करियर बनाने वालों को उत्साहित करती रहेगी। शोक व्यक्त करने वाले में तबला वादक शंकर शर्मा भी हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!