PatnaSamastipurWeather Update

“पुरवैया हवा से 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना:4.3 डिग्री रहा न्यूनतम पारा, अलर्ट जारी..

पटना.बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार सोमवार से बिहार में अब धीरे-धीरे पछुआ की जगह पुरवैया चलने का पूर्वानुमान है। इस वजह से ठंड थोड़ी कम लगेगी। अभी कड़ाके की ठंड का कोई खास पूर्वानुमान नहीं आया है। अभी कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ से अभी तक जो पश्चिमी विक्षोभ आया है, वो उतना शक्तिशाली नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करती है ठंड

अगले कुछ दिनों तक हवा में हुए बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार मौसम बदलाव की तरफ है। लेकिन, अभी जो पश्चिमी विक्षोभ है, वह मजबूत नहीं है। जब तक पश्चिमी विक्षोभ मजबूती से नहीं आती है, तब तक अधिक ठंड नहीं पड़ेगी।इस बार कितनी ठंड पड़ेगी। इसको लेकर पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार होते हैं। पिछले साल दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ था। दिसंबर में कोई खास ठंड नहीं पड़ी थी। अब आने वाले समय में ठंड कैसी पड़ेगी। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है।

जमुई में शीतलहर जैसी स्थिति रही

रविवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जमुई में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां शीत लहर जैसे स्थिति बनी रही। इसके अलावा बांका 4.9, औरंगाबाद 6.4, गया 7.3, अरवल 7.7, सासाराम 6.7, रोहतास 5, बक्सर 7.6, वैशाली 6.7, पटना 10.3, मोतिहारी 7.5 डिग्री, गोपालगंज 7.9 डिग्री, मधुबनी 8.3 डिग्री और दरभंगा का 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। गोपालगंज में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!