Dalsinghsarai

“दलसिंहसराय:स्कूल के स्मार्ट क्लास में हुई चोरी का खुलासा, 4 पकड़ाए:कंप्यूटर समेत अन्य सामान मिले

“दलसिंहसराय:के उजियारपुर थाना क्षेत्र के हंसौली हाई स्कूल में सरकार द्वारा संचालित स्मार्ट क्लास रूम से कंप्यूटर आदि चोरी के मामले में पुलिस ने 2 किशोरों को पकड़ा है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही मालती गांव के श्रीराम महतो के बेटे संतोष कुमार सिंह और राम विनोद सिंह के बेटे सहदेव कुमार हैं। इसके अलावा दो किशोर शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से सीपीयू, डीवीडी, लैपटॉप, मोबाइल समेत स्मार्ट क्लास में प्रयुक्त होने वाले कई उपस्कर बरामद किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले में उजियारपुर के विक्की और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर इस मामले में संतोष और सहदेव को पकड़ा गया तो चोरी का सारा सामान आदि बरामद की गई। सहदेव और संतोष को जेल भेज दिया गया है। जबकि दोनों किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
5 दिसंबर की रात हुई थी चोरी की घटना

बता दें कि चोरों ने 5 दिसंबर की रात क्लास रूम का गेट तोड़कर स्मार्ट क्लास में प्रयोग होने वाले कंप्यूटर लैपटॉप मॉनिटर समेत कई उपस्करों की चोरी कर ली थी। चोरी की इस घटना के बाद उजियारपुर थाना में स्कूल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही एसपी के आदेश पर एसआईटी का भी गठन किया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!