Patna

“70 हजार घूस लेते फतेहपुर BDO अरेस्ट:फरवरी में होने वाली थी शादी,उप प्रमुख ने की थी शिकायत

गया में विजिलेंस ने 70 हजार घूस लेते रंगेहाथ फतेहपुर प्रखंड के BDO को अरेस्ट किया है। फतेहपुर के उप प्रमुख ने योजना के क्रियान्वयन को लेकर पैसे मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की जांच की। आज BDO राहुल रंजन के ऑफिस में रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राहुल रंजन डेढ़ साल से फतेहपुर प्रखंड में तैनात है। वे औरंगाबाद के रहने वाले हैं। फरवरी में उनकी शादी पटना में होनी थी।

विजिलेंस डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि ‘फतेहपुर के उप प्रमुख रणधीर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर बुधवार की शाम बीडीओ को रिश्वत लेते पकड़ है। छापेमारी के दौरान BDO ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनको दौड़कर पकड़ा। इस दौरान अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।’

आगे की कार्रवाई में जुटी टीम

विजिलेंस की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीडीओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद जेल भेजा जाएगा। BDO की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम ने पहले भी ऐसे कई मामलों में सख्त कार्रवाई की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!