Patna

“पति से सिर में तेल लगवाया,फिर की आत्महत्या:रात में परिवार के साथ सोइ,सुबह लटकी मिली 3 बच्चों की मां की लाश

भागलपुर में तीन बच्चों की मां सुसाइड कर लिया। घर में साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका पसराहा गांव निवासी कमलेश बिंद के पत्नी रेणु देवी (42) है। रात में खाना खाने के बाद रेणु के सिर में दर्द हुआ। पति से सिर में तेल लगवाया, फिर पूरा परिवार सो गया। सुबह पति की नींद टूटी तो पत्नी को कमरे में नहीं देखा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरे कमरे में देखा तो पत्नी का शव लटका मिला। महिला ने आत्महत्या क्यों कि इस बारे में अभी नहीं पता चला है। घटना बाथ थाना क्षेत्र के परराहा गांव की है।

 

मृतका के 2 बेटे और बेटी है

 

पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने आज शुक्रवार दोपहर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

घटना के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। घटना की सूचना के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

बाथ थाना अध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि रेणु देवी ने सुसाइड कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!