DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:अनियंत्रित बाईक सवार ने साईकिल सवार को मारा ठोकर, खुद हो गया दुर्घटनाग्रस्त,हुई दर्दनाक मौत

दलसिंहसराय,समस्तीपुर – दलसिंहसराय के कमरांव तकिया चौक के पास शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साईकिल सवार को ठोकर मारते हुए खुद जख्मी हो गया.वही बाइक पर सवार अन्य बाइक सवार के साथ साइकिल सवार भी जख्मी हो गए.बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जहां इलाज के दौरान जख्मी बाइक सवार की मौत हो गई.मृतक की पहचान तकिया चौक वार्ड 3 निवासी स्व.सूरज महतो के अमित कुमार (22) के रूप में हुई है.
जबकि उसी बाइक पर बैठे विश्वशर महतो के पुत्र राजा बाबू (23) को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक अपने घर के पास के ही राजा बाबू के साथ किसी काम को लेकर बाइक से तकिया चौक जा रहा था.

इसी दौरान साइकिल सवार अचानक बीच सड़क पर आ गया.जिससे बचने के चक्कर वह साइकिक सवार को हल्का ठोकर मारते हुए खुद सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.जिसमें बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.दोनों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अमित की मौत हो गई.इधर घटना की सूचना ने दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्ट के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!