Samastipur

“हसनपुर में सुख-समृद्धि के लिए नर्मदेश्वर महादेव की हुई पूजा,बेलपत्र व फूल चढ़ाकर मंत्रोच्चारण…

हसनपुर.हसनपुर| प्रखंड क्षेत्र के पटसा गांव में स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में बुधवार की संध्या श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व विश्वास के साथ पूजा-अर्चना किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग पर बेलपत्र व फूल चढ़ाकर मंत्रोच्चारण के साथ सुख-समृद्धि के लिए आराधना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महादेव को नया वस्त्र धारण कराया गया। इस दौरान धूप-अगरबत्ती दिखाकर प्रसाद का भोग लगाया गया। पूजन के अंत में श्रद्धालुओं ने आरती गायन भी किया। इस दौरान माता पार्वती, प्रथम पूज्य भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी व भैरव की भी पूजा की गई। जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!