Patna

“छत से पानी गिरने पर मां-बेटे की हत्या:मुजफ्फरपुर में पड़ोसी ने दोनों को 5 गोलियां मारीं

मुजफ्फरपुर में छत से पानी गिरने को लेकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। नाली और छत से पानी गिरने को लेकर रोहित और जानकी देवी का पड़ोसी से विवाद हुआ था। बुधवार को रोहित और उसकी मां घर में अकेले थे। वार्ड पार्षद पिता मदन साह अपने बड़े बेटे के पास रांची गए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विवाद के दौरान पड़ोसियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 3 गोली रोहित कुमार और उसकी मां जानकी देवी को 2 गोली लग गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव के हरि टोला की है। ये हत्या बुधवार देर रात हुई है।

गोली लगने के बाद दोनों को परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। डबल मर्डर के बाद से आरोपी पड़ोसी फरार हैं।

डबल मर्डर के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि ‘देर शाम को सूचना मिली कि दो पक्षों में लड़ाई हुई है। इसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग की गई है। गोली लगने की वजह से रोहित कुमार और उसकी मां की मौत हो गई है। घटना का प्रारंभिक कारण सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ है। छत से पानी दूसरे पक्ष के घर पर गिरता है। दो-तीन दिन से दोनों पक्ष में लड़ाई भी हो रही थी।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!