EducationPatnaSamastipur

“बिहार बोर्ड के टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित:मेडल के साथ मिलेगा 1 लाख रुपए और लैपटॉप

पटना.बिहार बोर्ड की ओर से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर ‘मेधा दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा-2024 के 75 मेधावी स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मैट्रिक परीक्षा में पहला से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले 51 और इंटर में पहला से पांचवां स्थान हासिल करने वाले 21 छात्र-छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इंटर(कॉमर्स, कला, विज्ञान स्ट्रीम) और मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट टॉपर एक-एक लाख, सेकेंड टॉपर को 75-75 हजार और थर्ड टॉपर को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मैट्रिक परीक्षा में चौथा से दसवां स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 10 हजार और इंटर में चौथा-पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही एक-एक लैपटॉप, किंडल ई बुक रीडर, प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिया जाएगा।

10 जिलों के डीएम भी होंगे सम्मानित

समिति की ओर से परीक्षा के संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 10 जिलों का चयन किया गया है। भोजपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया और वैशाली के जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सम्मानित किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!