Samastipur

“समस्तीपुर में गर्लफ्रेंड के पिता की चाकू गोद कर हत्या :लड़की से मिलने घर गया था प्रेमी, गिरफ्तार

समस्तीपुर.प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी गौतम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौतम ठेला पर फास्ट फूड बेचता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां संजय की बेटी के साथ बढ़ी। शुक्रवार रात वो अपने घर से 3 किमी दूर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए विष्णुपुर गांव गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घर में घुसते ही प्रेमिका के पिता संजय और उनकी पत्नी शोभा देवी की नींद खुल गई। दोनों ने गौतम को देख लिया। संजय और गौतम के बीच हाथापाई हुई। गौतम ने भागने की कोशिश की पर संजय उसके पीछे दौड़ गए। पकड़े जाने के डर से गौतम ने संजय की हत्या कर दी थी। जानकारी रोसरा के डीएसपी सोनम कुमारी दी है।

मृतक की पत्नी के बयान पर केस दर्ज

चाकू से हमले से घायल संजय को उनकी पत्नी शोभा ने आसपास के लोगों की मदद से पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी उस वक्त मौके से फरार हो गया था।

डीएसपी ने बताया कि मरने से पहले संजय ने बयान दिया था। उसी आधार पर गौतम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। संजय की पत्नी शोभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!