Patna

“बिहटा में नहीं थम रहा है ट्रैफिक जाम:स्कूली बस सहित कई वाहन फंसे

पटना.राजधानी पटना से सटे बिहटा में ट्रैफिक जाम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहटा-औरंगाबाद SH मार्ग और बिहटा-पटना आरा मार्ग पर रात से ही सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है जाम की स्थिति इस कदर बढ़ चुकी है कि सुबह में स्कूल या कॉलेज के कई वाहन फंसे हैं, जिसके कारण बच्चों को पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। एक तरफ जहां बिहटा में दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम चल रहा है तो दूसरी ओर सड़कों पर अतिक्रमण और वाहनों के ओवरटेकिंग के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम में इमरजेंसी वाहन भी फंसे दिख रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जाम से बढ़ी परेशानी

सरकारी बस के चालक मनजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से जाम में मैं फंसा हूं, गांधी मैदान जाना है। बस यात्रियों से भरी हुई है, लेकिन जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रतिदिन बिहटा में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। आज तो सुबह से ही जाम लगा हुआ। ट्रक चालक गोलू कुमार ने बताया कि पिछले तीन घंटे से जाम में फंसा हूं। जाम के कारण काफी परेशानी हो रही है।अतिक्रमण और वाहनों के ओवरटेकिंग के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम में इमरजेंसी वाहन भी फंसे दिख रहे हैं।

ओवरटेकिंग और ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति

हालांकि जाम को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि सड़कों पर छोटे वाहनों के ओवरटेकिंग के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जाम को छुड़ाने में पुलिस की टीम और ट्रैफिक पुलिस लगी हुई है। बिहटा-औरंगाबाद मार्ग में एक ट्रक खराब हो चुका है, जिसके कारण सुबह से जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रक को हटाया जा रहा है। पुलिस की टीम लगी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!