Dalsinghsarai

ऑटो स्टैंड संचालक की गोली मारकर हत्या:शरीर पर लगी 3 गोली;विरोध में सड़क किया जाम, चार लोगों पर FIR दर्ज

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखु गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो स्टैंड संचालक अशोक राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर नाराज लोगों ने मंगलवार को शव के साथ उजियारपुर थाना क्षेत्र के माहेसारी बाबू पोखर के पास समस्तीपुर दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग‌ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप पर सड़क जाम समाप्त हुआ। आक्रोशित लोग इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि आए दिन हत्या लूट की घटना हो रही है। अपराधी बेलगाम होकर घूम रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करे।घटना के संबंध में बताया गया है कि अशोक राय अपने ऑटो स्टैंड से बाइक से वापस महेसारी घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर चाकसेखु के पास पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उनके शरीर में तीन गोली लगने की बात बताई गई है।

गोली की आवाज पर जुटे लोग उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

दलसिंहसराय के DSP विवेक शर्मा ने बताया कि दलसिंहसराय से वापस घर लौटने के दौरान अशोक राय की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना के पीछे जमीनी विवाद भी हो सकता है। मृतक के भाई राज कुमार राय के आवेदन में चार नामदर्ज सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज किया गया है.जिसमें सुनील केजरीवाल, अंकुर केजरीवाल, अजित सोनी, अजित झा का नाम शामिल है. गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!