Samastipur

“घर से गायब हुए बच्चे का गांव के तालाब में उपलाता मिला शव, हत्या का आरोप

सिंघिया.थाना क्षेत्र के मोरवाड़ा गांव में शनिवार दोपहर घर से गायब हुए एक बच्चे की रविवार के दिन दोपहर को गांव के ही एक तालाब में उपलाता हुआ शव मिला। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान मोरवाड़ा गांव निवासी रौशन कुमार साहु के पुत्र अनमोल कुमार (4 वर्ष) के रूप में की गई। परिजनों का आरोप था कि दो दिन पूर्व जमीन को लेकर अपने ही सहोदर चाचा से मृतक के परिजन से विवाद हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी रंजिश के कारण घर से गायब कर बच्चा का हत्या कर शव गायब करने की नियत से तालाब में फेंक दिया है। वहीं घटना से गुस्साए मृतक बच्चे की परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पति और बेटा चोटिला हो गए। घटना सूचना पर पहुंचे अवर सह प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल को उपचार के लिए स्थानीय पीएससी भेज दिया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला सरोजनी देवी को बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर थाना अध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक बच्चे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। अन्य बिंदु पर जांच में जुट गई।

मृतक अनमोल के पिता रौशन साहु ने बताया कि अनमोल सुबह 11 से घर से गायब था। दोपहर को उसकी खोजबीन शुरू की गई। कहीं भी उसका पता पता नहीं चला। पूरी रात परिजनों के साथ गांव समेत आसपास की इलाके में खोजबीन की गई। कहीं भी पता नहीं चला। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व चाचा अशोक साहू से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। रंजिश के कारण उसने अनमोल को घर से गायब कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!