Indian RailwaysPatna

“स्पेशल ट्रेन:रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

“स्पेशल ट्रेन:पटना.रेलवे की परीक्षा को लेकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। 03219 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर को पटना से दोपहर 3 बजे खुलकर उसी दिन रात 11:45 बजे रांची पहुंचेगी। 03220 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर को रांची से रात 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे पटना पहुंचेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

03690 बरौनी-धनबाद परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर को बरौनी से दोपहर 2 बजे खुलकर रात 10 बजे धनबाद पहुंचेगी। 03689 धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर को धनबाद से रात 9 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर को गढ़वा रोड से सुबह 6 बजे खुलकर रात 11 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर को बिलासपुर से रात 8 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!