BegusaraiDalsinghsaraiPatnaSamastipurSmartphone

“शादी में कम गहने लाने पर बाराती को बंधक बनाया:4 दिन के बाद पुलिस ने मुक्त करवाया, मंदिर में हुई शादी

मुजफ्फरपुर के बरियापुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में दूल्हा ,उनके पिता और भाई को दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी में गहना कम लाने से नाराज लोगों ने शादी तोड़कर बंधक बना लिया।घटना की सूचना पर पुलिस सभी को मुक्त करवाया।जिसके बाद दूल्हा दुलहन से पुलिस ने बातचीत किया तो दोनों शादी के लिए राजी थे।जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को थाना परिसर के मंदिर में परिवार वाले के सहमति से दोनों की शादी हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरा मामला 18 नवंबर का है। पीरापुर गांव से प्रमोद महतो के पुत्र कालू कुमार की बारात बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में मुन्ना महतो की बेटी मनिता कुमारी से शादी के लिए पहुंची थी। जयमाला का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कन्या निरीक्षण के दौरान जेवरात कम देखकर दुल्हन के परिजन भड़क गए।

परिजन बेटी की शादी दूल्हा से करने से इनकार कर दिया। उसके बाद शादी में खर्च की राशि की मांग करते हुए दूल्हा, दूल्हे के पिता और भाई को बंधक बनाकर रख लिया। सामाजिक पंचायत के बाद भी दुल्हन पक्ष के लोग मानने से इनकार करते रहे।
चार दिनों से बारातियों को बनाया था बंधक

21 नवंबर की रात दूल्हा पक्ष ने घटना की सूचना बरियारपुर पुलिस को दी। दूल्हा पक्ष ने पुलिस को एक आवेदन भी दिया, जिसमें बताया गया कि वह राजापाकड़ गांव में मनिता कुमारी से शादी करने के लिए बारात लेकर आया था। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दो लाख रुपए की मांग कर दूल्हा, पिता और भाई को बंधक बना लिया। चार दिनों से बंधक बनाकर घर में रखा गया है।

बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां ने बताया कि दूल्हा पक्ष की ओर से कई दिनों बाद बंधक बनाकर रखने की सूचना दी गई। पुलिस ने सबसे पहले बंधक बनाकर रखे गए दूल्हा, उसके पिता और भाई को मुक्त कराया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शादी के लिए तैयार किया गया। दोनों पक्ष की उपस्थिति में बरियारपुर भगवती स्थान मंदिर में शुक्रवार को शादी कराई गई। शादी के बाद दुल्हन को ससुराल भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!