Patna

“बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत छात्र छात्राओं के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता, किया सम्मानित 

बाल विवाह मुक्त अभियान :हाज़ीपुर.स्थानीय राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को पुरस्कार वितरण सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद कुमार ठाकुर, बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता के छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए बच्चियों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश रितु कुमारी ने कहा कि हम सभी को पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बनना है। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा कर शिक्षा से वंचित न हो। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। वही विनोद कुमार ठाकुर ने सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सफल बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों को बताना, बच्चों के लिए बने कानून की जानकारी देना तथा भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने किया।

 

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!