Patna

दलसिंहसराय:रबी कर्मशाला में किसानों ने सीखा खेती की उन्नत तकनीक

दलसिंहसराय,प्रखंड के ई किसान भवन सभा कक्ष में बृहस्पतिवार को रबी महाभियान अंतर्गत रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण एंव उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या सुनीता शर्मा ने की.आये अथितियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.मंच संचालन कॉर्डिनेटर राणा कुमार ने की.उद्घाटन उपरांत कृषि वैज्ञानिक लादा डा.ईमती ने अपने संबोधन में किसानों को रबी में बोई जाने वाली फसलो में कीट एवम रोग व्याधि से बचाव के उपाय की जानकारी विस्तार से दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कृषि कॉर्डिनेटर अभिषेक कुमार गुप्त ने किसानों को रबी में बोई जानेवाली अनाज,दलहनी एवम तेलहनी फसलों के प्रभेद, बीज दर, बीज उपचार एवम सभी सस्य क्रियाओं सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित रबी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मत्स्य विकास पदाधिकारी नरेंद्र किशोर ने अपने संबोधन में मत्स्य की योजनाओं सहित कृषकों को मछली पालन प्रशिक्षण की जानकारी दी.अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार किसानों को मिट्टी जांच एवं जैविक खेती के फायदे के बारे में जानकारी दी.प्रखंड उधान पदाधिकारी मनीष कुमार उधान से जुड़ी योजनाओं से किसानों को अवगत कराया.

 

वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने आत्मा द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी.जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने कृषकों को कृषि योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की बात कही.पूर्व आत्मा अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय,मुखिया महेश्वर राम,उप प्रमुख पिंकी कुमारी ने भी किसानों को संबोधित किया.

मौके पर कॉर्डिनेटर उपेंद्र कुमार सिंह,गोपाल चौधरी,आलोक कुमार, संजय कुमार हिमांशु,सहायक तकनीकी प्रबंधक अंशु कुमारी,अरविंद कुमार पांडेय,विश्वनाथ प्रसाद महतो,मंजूर आलम,सुरेश कुमार,अर्जुन रावत सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!