Patna

“समस्तीपुर के ऋषभ राज का बिहार बैडमिंटन टीम में चयन,दिया बधाई

समस्तीपुर|समस्तीपुर के रिषभ राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन टीम में किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरूण कुमार ने बताया कि रिषभ राज 21 से 25 नवंबर तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित नेशनल जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिषभ राज के साथ पटना के कार्तिक एवं सक्षम वत्स का भी चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन टीम में किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रिषभ राज के बिहार बैडमिंटन टीम में चयन होने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, मुकुंद कुमार,

 

संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, अमित गुंजन, डॉ एके आदित्य, डॉ हेमंत ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, रोहित अग्रवाल, एजाजुल हक नन्हें, अमित गुप्ता, रौशन अग्रवाल, हिमांशु चांदना, अंकुश अग्रवाल सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!