Patna

“आज रात बंद रहेगा सिमरिया पुल का सड़क मार्ग:स्पेन नंबर-13 में होगी ढलाई

“आज रात बंद रहेगा सिमरिया पुल :बेगूसराय.बेगूसराय और मोकामा के बीच गंगा नदी पर बने राजेन्द्र सेतु (सिमरिया पुल) की सड़क की मरम्मत हो रही है। मंगलवार की रात पुल के सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस को छोड़कर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुल को बंद कर 2 नवंबर की रात ढलाई किया जाना था, लेकिन छठ के कारण भीड़ को देखते हुए राजेंद्र सेतु पर ढलाई का कार्य रद्द कर रिशेड्यूल कर दिया गया था। अब भीड़ कम हो जाने के कारण मंगलवार की रात ढलाई किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मोकामा ब्रिज असिस्टेंट इंजीनियर ने इसकी सूचना बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को देते हुए दोनों ओर सुरक्षा बलों की व्यवस्था करने का पत्र दिया है। पुल के दोनों छोर सिमरिया और हाथिदह में पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

स्पेन नंबर-13 सिमरिया साइड में ढलाई होनी है

मरम्मत कार्य कर रही एजेंसी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि स्पेन नंबर-13 सिमरिया साइड में 122 मीटर की ढलाई होनी है। इसके कारण 19 नवंबर (मंगलवार) की रात 10 बजे से 20 नवंबर (बुधवार) की सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र सेतु का सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। जिसके कारण सभी प्रकार के वाहन की आवाजाही पर रोक रहेगी।

उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सेतु की मरम्मत कार्य काफी तेजी से चल रहा है‌। जिसके तहत पिछले साल से ही सड़क मार्ग पर वन-वे परिचालन कराया जा रहा है। जिस समय ढलाई कार्य किया जाता है, उस समय सड़क मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से रोक दिया जाता है। जिससे ढलाई के दौरान कोई बाधा नहीं आए, वाइव्रेट नहीं हो, कंक्रीट ठीक से अपनी जगह पकड़ सके।

बुधवार की सुबह 6 के बाद आवागमन पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा। उन्होंने राजेन्द्र पुल से गुजरने वाले लोगों से अपील की है कि पटना की ओर जाने के लिए जीरोमाइल से तेघड़ा, बछवाड़ा, हाजीपुर रूट का उपयोग करें। वहीं, लखीसराय जाने के लिए बेगूसराय से बलिया, साहेबपुर कमाल और मुंगेर पुल के रास्ते जाना होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!