Patna

“बिहार :घोड़े पर सवार हो गश्ती में निकले एसपी पीछे चल रही थी जवानों की टुकड़ी

“बिहार :हाजीपुर.शहर में सोमवार को अहले सुबह लोग तब हैरत में पड़ गए जब उन्होंने जिले के एसपी को घोड़े पर सवार देखा। इतना ही नहीं एसपी के साथ सैकड़ो पुलिस के जवान भी नजर आए। पता चला कि ये विधि-व्यवस्था को लेकर प्रात: कालीन गश्ती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें हाजीपुर शहर में विधि-व्यवस्था और जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर घोड़सवारी दस्ता के साथ पुलिस केन्द्र से चलकर रामशीष चौक, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड, राजेन्द्र चौक, मस्जिद चौक, नखास चौक, जौहरी बाजार होते हुए अक्षयवट राय स्टेडियम में संपन्न किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने बताया कि गंगा स्नान को लेकर घोड़सवारी दस्ता की टीम जिले में पहुंची थी। सोमवार को प्रात:कालीन गश्ती की योजना तैयार कर हाजीपुर शहर समेत जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!