Patna

मौसम ने पूरी तरह से ठंड की ओर करवट ले ली है,आसमान में छायी रही कोहरे की चादर,अलर्ट जारी

मौसम अपडेट :समस्तीपुर: मौसम ने पूरी तरह से ठंड की ओर करवट ले ली है. सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. अहले सुबह आसमान में छाए धुंध ने धूप का रास्ता रोक रखा था. सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी. हलांकि, दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए और लोगों को राहत मिली. मौसम विज्ञानी के अनुसार नवम्बर के अंत तक यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ेगा और दिसंबर से चरम पर पहुंच जाएगा. स्थानीय डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 28.06 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 दर्ज की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

– अगले दो दिनों तक जारी रहेगा कोहरे का असर, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना
अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

 

मौसम विज्ञानी ने बताया कि वायुमंडलीय स्थिरता के कारण बनने वाले विकरणीय कोहरे व पछुआ हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी दिशा से आने वाले संवहनी कोहरे के संयुक्त प्रभाव से शुक्रवार सुबह दृश्यता कम थी. जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक कोहरे का असर जारी रहेगा. उसके बाद कोहरे में कमी आएगी. अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है. मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!