Samastipur

समस्तीपुर :छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

समस्तीपुर :वारिसनगर : प्रखंड के धनहर गांव के प्राथमिक विद्यालय यादव टोल मिल्की के एचएम राकेश कुमार साफी व उमवि धनहर में सहायक शिक्षिका रेणु कुमारी के इकलौते पुत्र प्रणव कुमार उर्फ भोला (15) मंगलवार की दोपहर छठ घाट बनाने के दौरान डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वह अपने दोस्तों के साथ धनहर चौर स्थित नयकी पोखर में छठ घाट बनाने निकला था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि प्रणव दोपहर तीन-चार दोस्तों के साथ तालाब में छठ घाट बनाने निकला था. इसी दौरान दो दोस्त जेसीबी से किये गये गड्ढे में डूबने लगे. अन्य दोस्तों ने तो किसी तरह एक को बचा लिया. परंतु भोला गहरे पानी में समा गया. बच्चे दौड़कर इसकी सूचना अगल-बगल के लोगों को दी. सूचना पर परिजन भी वहां पहुंचे. डूबे बालक को पानी से बाहर निकालकर एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया.

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन शव को लाकर दाह-संस्कार कर दिया. इस दौरान परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से ढांढस बंधाने वालों का भी कलेजा फट रहा था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!