New To IndiaPatnaSamastipur

Sharda Sinha :शारदा सिन्हा के निधन से शोक की लहर, राष्ट्रपति,पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Sharda Sinha Passes Away:patna.पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन से शोक की लहर फैल गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा. राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर शारदा सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. बिहारी लोक गीतों को मैथिली और भोजपुरी में अपनी मधुर आवाज देकर शारदा सिन्हा जी ने संगीत जगत में अपार लोकप्रियता पायी. उन्होंने लिखा, आज छठ पूजा के दिन उनके मधुर गीत देश-विदेश में भक्ति का अलौकिक वातावरण बना रहे होंगे. उन्हें वर्ष 2018 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा. मैं उनके परिवारजन एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीएम मोदी बोले- शारदा सिन्हा का जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति
पीएम मोदी ने लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
शारदा सिन्हा के निधन से दुखी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोग गायिका थीं. उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिंदी गीत भी गाये थे. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी. संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था. स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं. उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

योगी आदित्यनाथ ने भी जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

Sharda Sinha Death:

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, यह कला जगत के लिये गहरे शोक का समय कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा जी अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने मैथिली और भोजपुरी गीतों को अमर लोक स्वर दिया. छठ पर्व में उनके गाए गीत गूंजते हैं. उन्हें बिहार कोकिला कहा जाता था. शारदा जी को विशारदों से जितनी सराहना मिली, उतना ही आमजन को उनसे आत्मीयता थी. सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते रहे असंख्य प्रशंसक इसका प्रमाण हैं. मां सरस्वती उनकी आत्मा को अपना आंचल प्रदान करें. परिजनों को मेरी संवेदनाएं मिलें. ॐ शांति!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जताया शोक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, अपनी आवाज से छठ एवं अन्य त्योहारों को जीवंत करने वाली स्वर कोकिला आदरणीय श्रीमती शारदा सिन्हा जी के निधन की दुःखद खबर मिली. स्व शारदा जी नारी सशक्तिकरण की विराट मिसाल थीं. उनका चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी पूरी हो पाएगी. छठी मइयां स्व शारदा जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी जताया शोक
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, महापर्व छठ पूजा के दौरान आदरणीय शारदा सिन्हा जी का चले जाना अत्यंत दुखद है. छठी मैया आपको अपनी गोद में स्थान दें. आप अपने स्वरों के जरिए सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेगी. ॐ शांति.

शारदा सिन्हा का निधन कब हुआ था?

शारदा सिन्हा के गुरु कौन थे?

शारदा सिन्हा का परिवार कौन है?

शारदा सिन्हा ने कितने गाने गाए हैं?

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!