Patna

“समस्तीपुर के वीमैंस कॉलेज में वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई,सद्भावना दिवस के रूप में हुआ सेलिब्रेट

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में वीमैंस कॉलेज के इतिहास विभाग, एनसीसी इकाई और NS इकाई के संयुक्त देखरेख में बुधवार को प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉक्टर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रधानाचार्या द्वारा लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनके द्वारा और अन्य सभी शिक्षकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही राष्ट्रीय एकता की अखंडता और सुरक्षा के लिए सभी NCC कैडेट्स और इतिहास विभाग के विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण किया गया।

प्रधानाचार्या ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अद्वितीय, बहू प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि उन जैसा न तो कोई व्यक्तित्व हुआ है और न होगा। इस प्रकार उन्होंने अपने अंतिम समय में भी देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है। उनके द्वारा देश के एकीकरण के लिए किए गए योगदानों ने हमारे देश का एक अलग ही नक्शा विश्व के मानचित्र पर दृष्टिगोचर किया।

इतिहास विभाग की शिक्षिका और NCC पदाधिकारी डॉक्टर नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल देश के तीन प्रकाश स्तंभों गांधी, नेहरू, पटेल में से एक थे। इन्होंने दासता के गहन अंधकार में डूबे असंख्य भारतवासियों का मार्ग प्रशस्त किया। इन्होंने संघर्ष की मशाल तब तक जलाए रखी, जब तक देश ने पूर्ण रूप से एकीकृत होकर स्वाधीनता का सुखद प्रभात नहीं देख लिया।

इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ सुरेश साह ने उनके जीवन का परिचय देते हुए, उनके द्वारा देसी रियासतों के एकीकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इतिहास विभाग की छात्राओं और NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच का संचालन इतिहास विभाग की छात्रा नेहा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नेहा कुमारी जायसवाल ने किया।

मौके पर प्रोफेसर अरूण कुमार कर्ण, डॉक्टर सोनी सलोनी, डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉक्टर सुमन कुमारी, डॉक्टर काजल, डॉक्टर सालिहन अहमद, डॉक्टर लालिमा सिंह, डॉक्टर कविता आदि शिक्षक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!