Patna

“मौसम का हाल :बिहार के 10 जिलों में आज छाए रहेंगे बादल, नवंबर के पहले हफ्ते से गिरेगा पारा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में ‘दाना’ तूफान का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। राज्य के 10 जिलों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इसमें अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर शामिल हैं। वहीं, एक-दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में पुरवा हवा की रफ्तार सामान्य है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम सामान्य ही रहेगा। दीपावली बाद नवंबर के पहले हफ्ते से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

‘नवंबर में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। लेकिन, दिसंबर से तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रबी फसल के लिए ठंड बेहद जरूरी है।’ एसके पटेल, मौसम वैज्ञानिक

बिहार में इस सीजन में 66% कम हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में इस सीजन में अब तक सिर्फ 17 एमएम ही बारिश हुई है। जो सामान्य से 66% कम है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गया और सबसे कम जमुई में हुई है। विभाग ने 7 जिलों का आंकड़ा जारी किया है।

सीतामढ़ी और बेगूसराय पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग की ओर से 16 जिलों का आंकड़ा जारी किया गया है।वहीं, सबसे कम तापमान किशनगंज और शेखपुरा में रहा। विभाग की ओर से 14 जिलों का आंकड़ा जारी किया गया है।

error: Content is protected !!