Samastipur

“समस्तीपुर में नई झाड़ू को लेकर सास-बहू की पिटाई, एक की मौत,एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव में नई झाडू को लेकर पट्टीदारों ने सास-बहू को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। सास की हालत स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों सास-बहू की पहचान चांदपुर धमौन गांव के मनीष कुमार की मां मानती देवी और पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया था। जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बहू कविता देवी की मौत हो गई।

झाड़ू को लेकर सास-बहू को बेरहमी से पीटा

घटना की पूरी जानकारी परिजनों ने दी है। बताया कि मनीष कुमार की मां मानती देवी शुक्रवार की शाम नई झाड़ू की खरीदकर लाई। झाड़ू को आंगन में रख दिया। इसी बीच किसी ने उनकी नई झाड़ू को गायब कर पुराना झाड़ू रख दिया। यह देखकर मानती देवी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी चचेरी गोतनी संगीता देवी, उनका पुत्र लक्ष्मण कुमार, मोहन कुमार और चचेरे ससुर जुलूम राय नेलाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

सास के साथ मारपीट होते देख बीच बचाव करने उनकी बहू कविता देवी आई। जिसके बाद लोगों ने बेरहमी से उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिवार के लोगों ने दोनों को देर रात पटना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह कविता देवी की मौत हो गई। जबकि मानती देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुलूम राय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वजह नई झाड़ू की जगह पर पुराना झाड़ू रख देना बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!