Patna

पटना में 8 नवंबर तक पदाधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल:दिवाली-छठ महापर्व को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

पटना.पटना जिला प्रशासन छठ महापर्व को लेकर अलर्ट मोड में हैं। डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर दिवाली और छठ महापर्व को लेकर जिला, अनुमंडल, प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों की छुट्‌टी पर 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक रोक लगा दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विशेष परिस्थिति में अगर छुट्टी की जरूरत पड़ती है, तो स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए आवेदन डीएम कार्यालय में देंगे। अनुमति मिलने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

SOP के तहत छठ घाट का निर्माण

 

इसके अलावा गंगा नदी के 109 घाटों को 21 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में डेडिकेटेड टीम एक्टिव है। निर्धारित SOP के तहत घाटों को तैयार किया जा रहा है। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस बार 45 पार्क और 63 तालाबों में भी व्रतियों के लिए सभी सुविधा रहेगी।

 

टैंकर से उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल

 

छठ महापर्व के लिए कच्ची तालाब, गर्दनीबाग मानिकचंद तालाब, अनिसाबाद, बीएसएपी-5 तालाब, संजय गांधी जैविक उद्यान(चिड़ियाघर) के साथ-साथ शहर के तालाबों और पार्कों में मानकों के अनुसार सभी प्रशासनिक व्यवस्था रहेगी। घर, अपार्टमेंट की छत या पार्क में छठ करने वाले परिवारों के लिए गंगाजल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। टैंकर के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!