Patna

साउथ अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में बिहार के कुंदन ने जीता रजत पदक, दिया बधाई 

Patna.गया साउथ अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में गया के कुंदन कुमार ने रजत पदक जीता है। कुंदन बिहार के एक इकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही वतन वापसी के बाद बिहार को सीनियर नेशनल में मेडल दिलवाने वाले भी इकलौते खिलाड़ी बने। ये रामधनपुर नई गोदाम, बंगला स्थान के रहने वाले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वतन वापसी के बाद गोवा में हुए पावर लिफ्टिंग नेशनल गेम में 147.5 किलो का बेंच प्रेस कर कुंदन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कुंदन गया बिपार्ड में जिम इंस्ट्रक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर उनका पूरा समूह उत्साहित है।

 

 

बिहार पावरलिफ्टिंग के सेक्रेटरी अशोक मेहता समेत कोच शहजाद आलम, गया डिस्ट्रिक्ट पावरलिफ्टिंग सेक्रेटरी मिथलेश सिंह, नीतीश झा, अजय कुमार, चंदन कुमार ,गया कॉलेज गया के खेल शिक्षक अंजनी कुमार, गया जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कुमार, दीपक सिंह, रवि पांडे, विकास भारद्वाज आदि ने देश और बिहार का नाम रोशन करने के लिए कुंदन को बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!