Dalsinghsarai

पंचायत भवन,केवटा के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय । बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को पंचायत भवन, केवटा के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता सुरेश प्रसाद महतो ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना द्वारा बनाए गए स्कीम,

 

 

 

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एकीकरण और उनके पुनर्वास और न्याय तक पहुंच प्रदान करने की योजना , सितारा 2023 के संबंध में विस्तारपुर्वक जानकारी दिया । विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाष चंद्र पासवान एवं आमलोगों ने भाग लिया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!