Muzaffarpur

प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा, बड़े भाई ने पीटा:कोर्ट परिसर में चला ड्रामा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर के कोर्ट में बुधवार को ड्रामा देखने को मिला। यहां प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युवक को उसके बड़े भाई ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके साथ ही बड़े भाई के दोस्तों ने भी प्रेमी की पिटाई की। दरअसल, छोटा भाई अपनी प्रेमिका से विवाह करने के जिद पर अड़ा था। जबकि, उसका बड़ा भाई उसे उसकी प्रेमिका से शादी करने से रोक रहा था।

 

 

बताया गया कि ब्रह्मपुरा निवासी मोहम्मद रईस (25) मालीघाट की लड़की शबनम परवीन (19) से पिछले पांच साल से प्रेम करता था। दोनों शादी के लिए तैयार थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। लड़के के घरवाले भी इस विवाह के खिलाफ थे।

 

कहा सुनी के बाद बड़े भाई ने जड़ा थप्पड़

 

बुधवार को लड़का अपने घर से निकला और अपनी प्रेमिका को लेकर कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट पहुंचा। यहां लड़के का बड़ा भाई भी पहुंच गया और उसे शादी करने से मना करने लगा। दोनों भाइयों में कहा सुनी हुई। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इसका विरोध करने पर छोटे भाई को बड़े भाई व उसके दोस्तों ने समाहरणालय परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

 

मारपीट के बाद छोटा भाई नहीं माना, जिसके बाद उसका बड़ा भाई वहां से चला गया। बाद में प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का हाथ पकड़कर शादी करने रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। प्रेमी युवक ने बताया कि हम दोनों ने शादी कर ली है। घरवालों से यही कहना चाहते है कि हमें अकेला छोड़ दें। हमे अपनी जिंदगी आजादी से जीने दें। जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों भाड़े के रुम लेकर रह रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!