Dalsinghsarai

ममता कुमारी 92.1% अंक के साथ बनी कॉलेज टॉपर, डीएलएड परीक्षा परिणाम में आर एल महतो कॉलेज ने लहराया परचम

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय, राम लखन महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के डीएलएड कोर्स सत्र 2022-24 के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना के द्वारा गत दिनों घोषित कर दिया गया. जिसमें टॉप टेन प्रशिक्षुओं में छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए टॉप टेन रैंक में अपना नाम शुमार किया.इस रिजल्ट में महाविद्यालय की प्रशिक्षु ममता कुमारी ने 92.1% प्राप्तांक के साथ कॉलेज टॉपर बनी. वहीं के एम सोमी कुमारी ने 92% अंक लेकर द्वितीय, सोनल कुमारी ने 91.7% अंक लेकर तृतीय, रिंकू कुमारी ने 91.4% अंक लेकर चतुर्थ व सोनी कुमारी ने 91.3% अंक लाकर पांचवें स्थान की टॉपर बनी.

महाविद्यालय टॉप टेन में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं में खुशी कुमारी ने 91.3%, सहिस्ता प्रवीण ने 90.6%, रूपा कुमारी ने 90.1%, आफरीन नवाज़ ने 89.9%, अमीषा प्रिया ने 89.7% प्राप्तांक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.वहीं महाविद्यालय के शेष सभी प्रशिक्षुओं ने 80% से अधिक अंक लाया है.परीक्षाफल में मिली सफलता पर महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया.उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठने में सहायता प्रदान करती हैं.

 

वहीं प्राचार्य डॉ.धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि परीक्षा में परिश्रम से ही सुख और समृद्धि के अंकुर फूटते हैं,इसीलिए परिश्रम के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहें.साथ ही टॉपर ममता कुमारी ने कहा कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालय के सारे शिक्षकगण के कुशल मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद से सम्भव हो पाया. सोनी ने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी बहुत ही बारीकी व अच्छे ढंग से की थी.डीएलएड विभागाध्यक्ष मो.इमामउद्दीन, राजेश कुमार गिरी,कुमारी दीपा,रूपम कुमारी,योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी,आकांक्षा कुमारी,सर्वेश सुमन,सत्यम, केशव चौधरी, डॉ. निर्मल चंचल, डॉ.सविता कुमारी, चंदा कुमारी, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!