Samastipur

समस्तीपुर में 17 से शुरू होगा बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव: स्थानीय कलाकारों संग होंगी शामिल

समस्तीपुर.युवा कलाश्रम के बैनर तले 17 अक्टूबर से समस्तीपुर में चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस नृत्य महोत्सव में भोजपुरी गायिका कल्पना के अलावा कथक नर्तक सौरभ राय, वैष्णवी एकता, कथक नर्तक रूपेश गुप्ता जैसे कलाकार शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र प्रधान ने बताया कि समस्तीपुर में कला एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए पहली बार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल सके।

 

महेंद्र प्रधान ने बताया कि 17 अक्टूबर को शहर में यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 18 अक्टूबर को भव्य पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन होगा। 19 अक्टूबर को नृत्य की यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

 

20 अक्टूबर को भाव नृत्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शहर के पटेल मैदान में होगा। इसमें लोक गायिका कल्पना हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!