Samastipur

सालों से रावण का पुतला दहन का कार्यक्रम,पुतला को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत संस्कृत विद्यालय स्थित सबसे पुराने दुर्गा मंदिर परिसर में कई सालों से रावण का पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसको लेकर कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में है। कलाकार पुतले को अंतिम रुप देने में जुटे है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कलाकार हरि कुमार ने बताया कि बीते बीस दिनों से साथियों के साथ 40 फीट लंबा रावण का पुतला निर्माण में जुटे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास ठाकुर ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

 

इस दौरान शोभा यात्रा के साथ-साथ रामलीला मंचन में अहम का प्रतीक दशानन के पुतले का दहन किया जाएगा । इस पुतला दहन को देखने के लिए दुर दुर से लोग आते हैं। दो तीन प्रखंडों से इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। स्थानीय प्रशासन के अलावे दो दर्जन से अधिक स्वयंसेवकों को लगाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!