Samastipur

समस्तीपुर :दिवाली की बख्शीश को लेकर किन्नरों के गुटों में झड़प: 6 किन्नर घायल

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर बाजार में शुक्रवार शाम दीपावली की बख्शीश मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में लाठी डंडे और हॉकी स्टिक से एक-दूसरे पर वार किया गया। जिसमें 6 किन्नर जख्मी हो गए। इसके अलावा गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से विवाद चल रहा था।

 

 

जख्मी किन्नर को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी किन्नरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से सुमन किन्नर, खुशी किनर और गुड़िया किन्नर शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बबली किन्नर, तिरु बैठा और सपना किन्नर शामिल है।

 

 

दूसरे गुट में जाने को लेकर विवाद

 

घटना के संबंध में सुमन किन्नर ने बताया कि वह रजिया किन्नर के गुट में है। उसका इलाका दलसिंहसराय विभूतिपुर का है। वह अपने इलाके के समर्था कल्याणपुर बाजार में दीपावली को लेकर बख्शीश मांग रही थी। बाजार में बख्शीश मांगकर वे लोग वहां से निकलने ही वाले थे कि सपना किन्नर के गुट ने इन लोगों पर हमला बोल दिया।

 

जिसमें मैं और मेरे अलावा दो और किन्नर जख्मी हो गईं। सुमन का कहना है कि पहले मैं सपना किन्नर के ही गुट में थी। सपना किन्नर नहीं लड़का है ये जानकारी जब मिली तो मैं उसके गुट से अलग होकर रजिया के गुट में चली गई। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था।

 

उधर दूसरे गुटके घायल किन्नर का उपचार दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। उधर, सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है।

 

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

 

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि किन्नरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है सभी लोगों को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष का आवेदन नहीं आया है बयान आने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!