Patna

कोनार डैम में जाल में मछली की जगह फंसा विशाल अजगर

पटना।रांची।BOKARO NEWS : कोनार डैम में गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए स्थानीय मछुआरे ने जाल डाला तो कुछ ही देर में बड़ी मछली फंसने की सभावना पर मछुआरे ने जाल खींचा. जाल पास आने पर मछुआरे ने देखा कि जाल में मछली नहीं, एक विशाल अजगर सांप फंसा हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मछुआरे ने तत्काल इसकी सूचना नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हांसदा और सीएसआर कोनार के प्रभारी सुनील कुमार को दी. सूचना पाकर जब उन्होंने जाकर देखा तो पाया कि अजगर सांप जाल में बुरी तरह से फंसा हुआ है.

 

 

उन्होंने इसकी सूचना नावाटांड़ के सर्प मित्र सुरेश राम दी. सर्पमित्र अपने सहयोगी रवि कुमार रविदास के साथ आकर ब्लेड से जाल काट कर फंसे अजगर सांप को सुरक्षित निकाला. बाद में अजगर को बोरा में भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!