Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के कुसुमवती विद्यालय पोषक क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान

दलसिंहसराय शहर में स्थित कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय की ओर से विद्यालय पोषक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के नेतृत्व में चलाया गया.जिसमें शिक्षक संतोष पाठक, राहुल कुमार, राधिका कुमारी, अंजनी कुमार, शिक्षा सेविका अर्चना 1, रेखा देवी एवं अर्चना 2,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

साथ ही विद्यालय के बाल संसद व मीना मंच के सदस्यों के साथ लगभग दो सौ बच्चों के साथ हाथ मे झाड़ू लिए “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत,” “बेहतर पढ़ाई बेहतर सफाई” स्वच्छ दलसिंहसराय स्वस्थ दलसिंहसराय,”आदि नारा लगाते हुए, सफाई करते हुए मेन बाजार, काली स्थान, अम्बेडकरनगर होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण की सम्पूर्ण रूप से सामूहिक सफाई की गई.

 

 

विद्यालय में रंगोली,चित्रकला,नाटक, संगीत, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है,स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे,हमलोग एक पेड़ मां के नाम लगाएं, पेड़-पौधे से हमें आक्सीजन मिलता है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!