Dalsinghsarai

संजीव कुमार सिंह बने दलसिंहसराय प्रखण्ड प्रमुख तो पिंकी देवी बनी उप प्रमुख,जानिए उजियारपुर प्रखंड प्रमुख कौन बनी.. 

दलसिंहसराय।दलसिंहसराय प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख के साथ साथ उजियारपुर प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में सदस्यों की मौजूदगी में चुनाव कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दलसिंहसराय प्रखंड प्रमुख पद के लिए संजीव कुमार और कन्हैया लाल चौधरी ने नामांकन कराया.वही उप प्रमुख पद के लिए पिंकी देवी और सूरज पासवान ने नामांकन पत्र दाखिल किया.दोनो पदों पर हुए निर्वाचन में सजीव कुमार के कुल 18 मत में से 11 मत मिले जबकि कन्हैया लाल चौधरी को सात मत मिला.उप प्रमुख पद के लिए पिंकी देवी को 11मत और सूरज पासवान को 7 मत मिला.इस प्रकार प्रमुख पद के लिए संजीव कुमार तथा उप प्रमुख के लिए पिंकी देवी को निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया।

 

 

 

 

वही उजियारपुर प्रखंड के लिए प्रमुख पद रिक्त पद पर रंजू कुमारी और रिंकी कुमारी तथा उप प्रमुख के रिक्त पद के लिए चंदन कुमार,देवेंद्र राय,प्रमोद कुमार राय,राम उद्देश्य राय, सूर्य कुमार और हरिवल्भ प्रसाद ने नामांक पत्र दाखिल किया.जिसमे प्रमुख पद के लिए सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले रंजू कुमारी तथा उप प्रमुख पद के लिए अधिक मत प्राप्त करने वाले देवेंद्र राय को निर्वाचित घोषित किया गया।

 

 

जिसे निर्वाचन पाधिकारी प्रियंका कुमारी ने प्रमाण पत्र दिया.रंजू देवी को 29 मत एंव रिंकी कुमारी को 8 मत मिले. वही उप प्रमुख पद के लिए देवेंद्र राय को 15 मत तथा दूसरे स्थान पर रहे राम उद्देश राय 9 मत मिले.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!