Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाईजेशन ने चलटिकट निरीक्षक को स्थानांतरण पर दिया विदाई

समस्तीपुर| समस्तीपुर स्टेशन पर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाईजेशन की समस्तीपुर इकाई द्वारा एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन पर कार्यरत चल टिकट निरीक्षक धीरेंद्र कुमार का स्थानान्तरण धनबाद मंडल में होने पर टिकट जाँच कर्मियों द्वारा श्री कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर उन्हें फुल माला पहनाकर, बुके, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित टिकट जाँच कर्मियों ने श्री कुमार के द्वारा समस्तीपुर मंडल के कार्यकाल को याद किया और उनके कार्यकुशलता एवं मधुर व्यव्हार के लिए उनकी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह, विभास चंद्र दत्ता, अमरेश कुमार, चन्द्र किशोर यादव, टुनटुन राय, सुधीर कुमार यादव, सरिता कुमारी आदि शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!