Begusarai

तुषार सिंगला ने संभाला बेगूसराय डीएम का पदभार:बोले- सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

बेगूसराय के नव पदस्थापित डीएम तुषार सिंगला ने बुधवार शाम पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान डीएम रोशन कुशवाहा ने पदभार सौंपते हुए नए डीएम को बधाई एवं शुभकामना दी। पदभार ग्रहण करते हुए नवनियुक्त डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि जिले में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इन दोनों विभाग पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। सबसे पहले यहां के सभी प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल का अनुश्रवण करते हुए सभी पदाधिकारी को फील्ड विजिट करने का निर्देश देना है। जिससे कि आमलोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उनका सर्वागीण विकास हो सके।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। जिससे गरीब तबके के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत कुछ परिवर्तन हुआ है, लेकिन और काम करने की जरूरत है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपस्कर आदि में काम हुए हैं, इसे और सुदृढ़ करना है।

 

उन्होंने बिहार सरकार की योजनाएं जल जीवन हरियाली, आवास योजना, आधारभूत संरचना आदि कार्य को गुणवत्तापूर्ण और ससमय किए जाने की बात कही है। मौके पर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी किशन कुमार, सदर एसडीओ राजीव कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!