Patna

भागलपुर और सुल्तानगंज स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण :सुल्तानगंज देवघर परियोजना जल्द होगा चालू

Sultanganj Deoghar Project:पटना :भागलपुर में शनिवार को मालदा डीवीजन के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने रेलवे स्टेशन समेत सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने रेलवे के अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान सुलतानगंज रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने भव्य स्वागत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने अमृत भारत योजना के तहत सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का सोर्दशय करण को लेकर निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि अमृत भारत योजना के तहत सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण हो रहा है। जो फस्ट फेज का काम हो चुका है। उसके लिए निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

 

यह काम अधिकारियों को दिसंबर माह तक काम पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि सुलतानगंज देवघर परियोजना ठंडे बस्ते में नहीं है। उस पर काम हो रहा है और दक्षिण क्षेत्र में घनी आबादी होने पर ओवरब्रिज नहीं होने पर वाहन चालक को घंटों रेलवे फाटक पर रुकना पड़ता है।

 

इसके सवाल पर कहा कि उसे जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनाने का काम किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि पवन केसान की मांगों का भी आश्वासन दिया कि उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान दर्जनों रेलवे पदाधिकारी और RPF और GRPF मौजूद थे।

 

इधर, मालदा रेल मंडल के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भागलपुर ही नहीं मुंगेर सुल्तानगंज स्टेशन का भी मैंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमृत भारत योजना के तहत सुल्तानगंज स्टेशन पर बन रहे भवन सहित स्टेशन का भी मुआयना किया। वहीं, डीआरएम ने कहा कि भागलपुर में भी जो काम चल रहे हैं उसको लेकर और क्या सुविधा दे सकते हैं, इसकी तैयारी का भी जायजा किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!