Weather Update

आज का मौसम :समस्तीपुर में रात में हुई झमाझम बारिश,आज बिहार के 23 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

आज का मौसम.पटना। समस्तीपुर में देर रात से बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। राजधानी के साथ ही मुंगेर समेत कई जिलों में मौसम बदला है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ये सभी जिले उत्तर और पूर्वी इलाके के हैं। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से बिहार में मानसून ने कुछ रफ्तार पकड़ी है।

 

 

बिहार में अब तक 26% कम बरसे बदरा

 

पिछले दो दिनों में पटना समेत प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों का उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे बिहार में 9.8 मिमी बारिश हुई। पूरे बिहार की बात करें तो अब तक 26% कम बारिश देखने को मिली है। 5 सितंबर तक 812.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 603.2 मिमी ही बारिश हुई, जो अनुमान से 209 मिमी कम है।

 

 

10 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से दो दिनों तक पटना समेत बिहार के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मानसून का कुछ सिस्टम मजबूत हुआ है। इस वजह से 10 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!