Patna

गया में BJP नेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार,मानसिक दिव्यांग के साथ किया था गलत काम

पटना।गया में पूर्व विधायक कालीराम के 60 साल के बेटे को मानसिक रूप से दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा का प्रदेश स्तरीय नेता नरेश तुरी है। उसे महिला थाना की पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरोपी ने गांव की लड़की को बहला फुसलाकर कर न केवल दुष्कर्म किया। बल्कि रेप की घटना का फोटो और वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों द्वारा फतेहपुर पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद SSP आशीष भारती की पहल पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया।मामला संज्ञान में आते ही 18 घंटे के अंदर ही महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। SSP आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची से नरेश तुरी ने दरिंदगी की है। घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया।

 

आरोपी के पिता बोधगया विधानसभा से रह चुके हैं विधायक

 

आरोपी के पिता काली राम 70 के दशक में जनसंघ के टिकट पर विधायक बने थे। वहीं, नरेश तुरी भाजपा में प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर कई पदों पर रह चुका है। वहीं, 2023 में भी एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय फतेहपुर पुलिस ने तुरी के खिलाफ कांड संख्या 282/23 दिनांक 19/04/23 धारा 354 भादवी और 37 बिहार मद्य निषेध उत्पादन अधिनियम दर्ज किया था।

 

बोल पाने में असमर्थ हैं पीड़िता

 

पीड़िता जहां मानसिक रूप से कमजोर है, वहीं साफ साफ बोल पाने में भी सक्षम नहीं हैं। उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। लेकिन वह दिखने में 20 साल की लगती है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की पत्नी कुछ दिन पहले घरेलू कलह की शिकायत लेकर फतेहपुर थाने पहुंची थी। इससे कुछ साल तुरी और उसके लड़के के बीच भी विवाद हुआ था, जो थाने तक पहुंचा था। बाद में दोनों के बीच सुलह हो गया था।भाजपा जिला के प्रवक्ता सन्तोष कुमार ने बताया कि नरेश राम तुरी प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष हैं। वह फतेहपुर के रहने वाले हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!