Dalsinghsarai

पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने घटहो में लोन सह एक्सचेंज मेले का किया उद्घाटन

दलसिंहसरायशहर में स्थित टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहो में चार दिवसीय महालोन मेला सह एक्सचेंज मेला का आयोजन किया. जो रविवार से 4 सितंबर तक चलेगा.मेले का उद्घाटन शनिवार की शाम पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मेले के प्रथम दिन 60 से ज्यादा ग्राहकों ने पुरानी गाडि़यों का मूल्यांकन कराया.साथ ही कंपनी की ओर से नई गाडि़यों पर बोनस व छूट प्राप्त किया.लोन सह एक्सचेंज मेले में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई.मौके पर चार वाहनों की बुकिंग की गई और एक डिलीवरी की. बुकिंग पर विशेष छूट दी जा रही है.ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराने के लिए यहां सभी फिनांस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

वही प्रबंधक राज दीपक ने कहा कि मेले में ग्राहकों को गाडि़यों की कंडीशन देख मूल्यांकन कर ग्राहकों को पुरानी बाइक एक्सचेंज करायी जाएगी.साथ ही ग्राहकों को नई गाडि़यों की जानकारी दी जा रही और आकर्षक ब्याज दर के साथ फाइनेंस की सुविधा ऑन स्पॉट दी जा रही. मौके पर शोरूम के मैनेजर संतोष कुमार, शुभम कुमार, उत्कर्ष कुमार, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!