Patna

चोरो ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा,अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़ उड़ाए कैश

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.जमुई।गिद्धौर थाना क्षेत्र के निचली सेवा गांव स्थित शिव मंदिर में लगे दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें रखे हजारों रुपए सहित अन्य सामान चुरा लिया। गुरुवार दोपहर में पूरी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और मंदिर पुजारी द्वारा गिद्धौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दी गई।

 

 

सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। तीन दिन पहले ही थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने एक गुमटी और घर में घुसकर 2 लाख रुपए से अधिक नकद कैश और सामान चुरा ले गए थे।

 

इलाके में हो रही लगातार चोरी को लेकर लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों का देर रात्रि तक जमावड़ा बना रहता है। जिससे महिलाओं को पूजा करने में भी कठिनाई होती है।

 

 

लोगों ने थानाध्यक्ष से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ति से कानूनी कार्रवाई करने तथा उक्त इलाके में गस्ती करने की भी मांग की है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर कानून में कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!