MuzaffarpurPatna

मुजफ्फरपुर में 30 फीट गहरे सीवरेज में फंसे 3 मजदूर:2 की मौ’त, एक निकला 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह 3 मजदूर करीब 30 फीट गहरे सीवरेज में फंस गए। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों मजदूर दूसरे राज्य के हैं। यहां ठेके पर काम करने आए थे।’

 

 

एक स्थानीय मजदूर ने बताया कि ‘यहां स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। ये लोग पाइप खोलने के लिए गए थे। इनके पास सेफ्टी बेल्ट भी नहीं था। ऑक्सीजन की कमी और गर्मी की वजह से ये सभी मजदूर बेहोश हो गए थे।’

 

फिलहाल सीवरेज को JCB की मदद से भर दिया गया है। घटना सुबह 9 बजे अहियापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी की है।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों मजदूर दूसरे राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस की निगरानी में सभी को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया।

लोहे के सीढ़ी और एक बड़ी रस्सी के सहारे सीवरेज के अंदर घुसे थे

 

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.30 बजे तीन मजदूरी सिवरेज की सफाई के काम को लेकर इकठ्ठा हुए। कुछ में समय के बाद उनका ठेकेदार भी वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों मजदूर एक बड़े लोहे के सीढ़ी और एक बड़ी रस्सी के सहारे सीवरेज के अंदर के घुस गए। उस समय ठेकदर भी मौजूद था। इसी बीच सीवरेज के अंदर गई रस्सी टूट गई और नीचे अफरातफरी मच गई। ठेकेदार भाग निकला।

 

इधर, सिवरेज के अंदर से आ रही आवाज को सुन पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने आसपास में जानकारी दी। घटनास्थल से 25 मीटर की दूरी पर ही आबादी बसी हुई है। लोगों की भीड़ जुटी और मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तीनों मजदूरों को बेहोशी हालत में बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

दूसरे राज्य के रहने वाले हैं तीनों मजदूर

 

स्थानीय निवासी रितिक सिंह ने बताया, ‘तीनों मजदूर गुजरात से हैं। सुबह 9 बजे सभी लोग काम करने के लिए आए थे। स्मार्ट सिटी के तहत यहां नाला और गटर के पानी का काम चल रहा है। तीनों सुबह यहां काम करने आए। ठेकेदार भी यहीं था। मजदूर को बीच वाले गटर के अंदर बिना सेफ्टी बेल्ट के ठेकेदार ने घुसा दिया।

 

 

DSP बोलीं- 3 स्टाफ गिरे, एक सुरक्षित, दो की हालत गंभीर

 

वहीं, DSP विनीता सिंह ने कहा, ‘सीवेज की सफाई का काम चल रहा था। 3 स्टाफ गिर गए। एक को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया था। बाकी, 2 लोगों को भी अस्पताल भेजा गया है। इनकी हालत गंभीर है। स्थानीय और पुलिस की मदद से लोगों को निकाला गया है।

 

DSP ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार इन्होंने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहना था। जिन्होंने पहना था, वह भी टूट गया था। इस कारण वो अंदर गिर गए थे। गहराई कितनी थी, वो अभी नहीं कहा जा सकता है। इन्होंने सेफ्टी बेल्ट पहना था या नहीं पहना था, ये जांच का विषय है।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!