Samastipur

समस्तीपुर रेलवे पुलिस ने ट्रेटा पैक शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर रेलवे यार्ड में शराब की तस्करी कर ले जा रहे तीन शराब तस्करों को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों तस्करों को सेन्ट्रल पैनल केबिन के पास से ट्रेटा पैक शराब के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के मोहित कुमार, राज कुमार अजित कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तस्करों के पास से ऑफिसर्स चॉइस 80 अदद ट्रेटा पैक (180 एमएल) बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों को समस्तीपुर उत्पाद एवं मधनिषेध के एएसआई कुमार गौरव को कानूनी करवाई के लिये सौंप दिया गया है। इस अभियान में इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक पीके चौधरी, विवेक, अशोक यादव, आरक्षी संजय कुमार यादव, संजय कुमार और संगीत राजू, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!