Samastipur

समस्तीपुर में जल्द दो आरओबी का निर्माण शुरू होगा:मंत्री ने कहा- फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री सेतु योजना

समस्तीपुर.बिहार सरकार के पथ परिवहन मंत्री अशोक चौधरी ने इशारों में नीतीश कुमार को बिहार का गांधी कहा। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जो अहिंसा का पाठ था वैसा ही पिछले 18 साल के दौरान नीतीश कुमार ने कर दिखाया है। गांधी जी के आदर्शों को धरातल पर उतारा है। मंत्री अशोक चौधरी रविवार को समस्तीपुर के सर्किट हाउस में थे। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर संसदीय चुनाव के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि शांभवी की जीत के बाद वह पहले समस्तीपुर के मुक्तापुर और भोला टॉकीज 53 नंबर एक गुमटी पर आरओबी की स्वीकृति प्रदान कराएंगे। यह वादा पूरा कर दिया है।

 

1000 पुल-पुलिया का निर्माण होगा

 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बीच में मुख्यमंत्री सेतु योजना को बंद कर दिया गया था। अब इस योजना को पुनः शुरू किया जा रहा है। पूरे बिहार में करीब 1000 पुल-पुलिया का निर्माण होगा। जिसका लाभ समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।जिसमें कुशेश्वरस्थान, कल्याणपुर और रोसरा विधानसभा क्षेत्र में कई पुलों का निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि इस इलाके में कई सारी नदियां गुजरती है और पुल नहीं रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

 

तेजस्वी यादव पर भी साधन निशान

 

अशोक चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार में लालू राबड़ी की सरकार थी अब करीब 18 साल गुजर चुके हैं। नई पीढ़ी उस जमाने के नरसंहार और अपहरण उद्योग को नहीं जानती। तेजस्वी पुरानी बातों को भूला लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हैं, उन्हें अपने माता और पिता के शासनकाल को झांकना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी, जदयू के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह और हीरा सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!